3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Women Asia Cup T20 2018: श्रीलंका और पाकिस्तान ने भी दर्ज की जीत

महिला एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में भारत के बाद श्रीलंका और पाकिस्तान ने भी जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 3 Jun 2018, 2:42 PM IST

women

Women Asia Cup T20 2018: श्रीलंका और पाकिस्तान ने भी दर्ज की जीत

नई दिल्ली। मलेशिया में आज (रविवार) से शुरू हुए महिला एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में भारत के बाद श्रीलंका और पाकिस्तान ने भी जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की। श्रीलंका ने बांग्लादेश को छह विकेट के अंतर से हराया। जबकि पाकिस्तान की महिला टीम ने थाइलैंड को आठ विकेट के अंतर से करारी शिकस्त दी। टूर्नामेंट के पहले दिन आज तीन मुकाबले खेले गए। आज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने मेजबान मलेशिया को 142 रनों के अंतर से जीत हासिल की।

श्रीलंका ने बांग्लादेश की दी मात-
टूर्नामेंट के दूसरे मैच में श्रीलंका की टीम ने बांग्लादेश को मात दी। इस मैच में बांग्लादेश की पूरी टीम मात्र 63 रन बना कर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से मात्र तीन बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छू सकी। श्रीलंका की ओर से सुंगधिता कुमारी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। 64 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने मात्र चार विकेट गंवाते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। तीन विकेट चटकाने वाली सुंगधिता कुमारी को वमेन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

पाकिस्तान ने थाइलैंड को किया पस्त-
टूर्नामेंट में आज का तीसरा मुकाबला पाकिस्तान और थाइलैंड के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में पाकिस्तान की महिला टीम ने आठ विकेट के अंतर से जीत दर्ज की। थाइलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए। जिसे पाकिस्तान की टीम मात्र दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर ले गई। पाकिस्तान की ओर से इस मैच में सलामी बल्लेबाज नाहिदा खान ने 38 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के लिए नाहिदा खान को वुमेन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

पहले मैच में भारत ने दर्ज की जीत-

पहले मैच में आज भारतीय महिला टीम ने मेजबान मलेशिया पर बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसका पीछा करने उतरी मलेशिया की महिला टीम महज 27 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मैच में भारत की ओर से मिताली राज ने 97 रनों की शानदार पारी खेली। भारत इस मैच को 142 रन के बड़े अंतर के साथ जीतते हुए टूर्नामेंट में अपने सफर की शानदार शुरुआत की है।