
क्या बारिश से धुलेगा भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला, धर्मशाला के मौसम पर आया बड़ा अपडेट।
वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला रविवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2023 की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज ये दोनों ही टीमें अपने विजयी अभियान को जारी रखने के इरादे से उतरेंगी। मौजूदा वर्ल्ड कप में अब तक भारत और न्यूजीलैंड ही ऐसी दो टीम हैं, जो अपना एक भी मैच नहीं हारी हैं। इस मुकाबले के बाद ये पूरी तरह साफ हो जाएगा कि इस बार कौन सी टीम सबसे मजबूत है? लेकिन, इससे पहले खबर आ रही है कि इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है।
वर्ल्ड कप 2023 में अब तक कोई भी मैच बारिश से नहीं धुला है, लेकिन एक्यूवेदर की मानें तो भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच के दौरान 42 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके साथ मैदान बादलों से ढका होने के 99 फीसदी आसार हैं। अगर ऐसे में मैच हुआ भी तो तेज गेंदबाज और भी ज्यादा घातक साबित हो सकते हैं।
नीदरलैंड टीम स्क्वॉड
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, वेस्ले बर्रेसी, रयान क्लेन, शारिज़ अहमद, साकिब ज़ुल्फ़िकार।
यह भी पढ़ें : न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव तय
न्यूजीलैंड टीम स्क्वॉड
डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, ईश सोढ़ी और जेम्स नीशम।
यह भी पढ़ें : पाक की शर्मनाक हार के बाद आखिर क्यों वकार यूनुस बोले- मुझे पाकिस्तानी मत कहो
Published on:
21 Oct 2023, 3:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.