28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए इसी माह रवाना हो सकती है भारतीय टीम

भारतीय टीम के टेस्ट क्रिकेटर्स को जून के पहले सप्ताह में यूके रवाना होने की उम्मीद थी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि अब भारतीय टीम तय कार्यक्रम से थोड़ा पहले रवाना हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 6 May 2021, 11:24 AM IST

indian_team.png

अगले माह में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने जाना है। बता दें कि यह चैंपियनशिप साउथैम्पटन में 18 जून से शुरू होगी। इसके लिए भारतीय टीम के टेस्ट क्रिकेटर्स को जून के पहले सप्ताह में यूके रवाना होने की उम्मीद थी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि अब भारतीय टीम तय कार्यक्रम से थोड़ा पहले रवाना हो सकती है। बताया जा रहा है कि कोरोना प्रतिबंधों को देखते हुए टीम इंडिया मई के अंतिम सप्ताह में ही इंग्लैंड के लिए रवाना हो सकती है। वहीं आईपीएल खेलने के लिए भारत आए न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी फिलहाल यहीं पर हैं। ऐसे में वे भी भारतीय टीम के साथ ही जा सकते हैं।

यूके सरकार से बात कर रही आईसीसी
बताया जा रहा है कि टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी चार्टर्ड प्लेन से इंग्लैंड जा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर्स की यात्रा के लेकर आईसीसी, यूके सरकार से बातचीत कर रही है। बता दें कि भारत में कोरोना की स्थिति को देखते हुए इंग्लैंड ने भारत को रेड लिस्ट में डालते हुए हर तरह की यात्रा को बैन किया है। वहीं इंग्लैंड के नागरिकों को देश वापसी पर किसी होटल में क्वारंटीन रहना होगा। वहीं बताया जा रहा है कि बीसीसीआई को भारतीय टेस्ट टीम की सूची प्रस्तुत करने के लिए कहा जाएगा। इस लिस्ट में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के बाद टेस्ट श्रृंखला के लिए खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और अधिकारियों के नाम शामिल होंगे। बत दें कि भारतीय टीम 4 अगस्त से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज भी इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी।

यह भी पढ़ें— IPL 2021 में खेल रहे इंग्लैंड के 8 खिलाड़ी पहुंचे अपने देश, 3 अभी भी कतार में

क्वारंटीन नियमों को लेकर हो सकती है बातचीत
बताया जा रहा है कि दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड इंग्लैंड सरकार से क्वारंटीन नियमों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच 18 जून से खेला जाएगा। पहली बार हो रही सीरीज के फाइनल मैच को लेकर दोनों टीमें उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें— कोरोना के खिलाफ लड़ाई में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ, दिए 37 लाख रुपए

इंग्लैंड के 8 खिलाड़ी पहुंचे अपने देश
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के स्थगित होने के बाद इसमें खेल रहे जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो और सैम क्यूरन सहित इंग्लैंड के आठ क्रिकेटर बुधवार सुबह-सुबह हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतर गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के फैसले के बाद भारत से लौटे अन्य क्रिकेटरों में टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, क्रिस वोक्स, मोइन अली और जेसन रॉय शामिल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, शेष तीन खिलाड़ी डेविड मलान, क्रिस जॉर्डन और इयोन मोर्गन अगले कुछ दिनों में भारत छोड़ देंगे।