
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है और इसमें खेल रहे जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो और सैम क्यूरन सहित इंग्लैंड के आठ क्रिकेटर बुधवार सुबह-सुबह हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतर गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के फैसले के बाद भारत से लौटे अन्य क्रिकेटरों टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, क्रिस वोक्स, मोइन अली और जेसन रॉय शामिल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, शेष तीन खिलाड़ी डेविड मलान, क्रिस जॉर्डन और इयोन मोर्गन अगले कुछ दिनों में भारत छोड़ देंगे।
10 दिन रहना होगा क्वारंटीन
सभी आने वाले खिलाड़ियों को 10 दिनों के लिए सरकार द्वारा अनुमोदित होटलों में क्वारंटीन करना होगा, क्योंकि भारत को कोविड -19 के बढ़ते मामलों के कारण ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत को लाल सूची में डाल दिया गया है। सभी अंग्रेज खिलाड़ियों ने भारत छोड़ने से पहले कोरोना टेस्ट कराया था और नेगेटिव आने के बाद ही फ्लाइट पकड़ सके थे। ये सभी खिलाड़ी आईपीएल रद्द किए जाने के फैसले के बाद से वे सेल्फ आईसोलेट थे।
लगातार खिलाड़ियों के संपर्क में था ईसीबी
इस दौरान इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) खिलाड़ियों के लगातार संपर्क में था। मॉर्गन (कोलकाता नाइट राइडर्स), बेयरस्टो और जेसन रॉय (सनराइजर्स हैदराबाद), मोइन अली और सैम क्यूरन (चेन्नई सुपर किंग्स) फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। इन टीमों में कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
आरसीबी भी करेगी बीसीसीआई की मदद
बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित घर वापस भेजने का आश्वासन दिया है। अब विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) इस काम में बीसीसीआई की मदद करेगी। आरसीबी ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के स्थगित होने के बाद उसके टीम के खिलाड़ियों को सुरक्षित घर वापसी के लिए वह बीसीसीआई के साथ मिलकर काम करेंगे। आरसीबी ने एक बयान में कहा कि आईपीएल में सबकी सुरक्षा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और आरसीबी, बीसीसीआई द्वारा लीग को स्थगित करने के फैसले का समर्थन करता है। इसमें शामिल खिलाड़ियों की सुरक्षित घर वापसी के लिए हम बीसीसीआई के साथ मिलकर काम करेंगे।
Published on:
5 May 2021, 7:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.