30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं खेलेंगे अश्विन! कोच के बयान से हड़कंप

WTC Final 2023 : भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 से 11 जून तक लंदन के केनिंगटन ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। इसी बीच टीम इंडिया के स्‍टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को लेकर बड़ी खबर आई है। एक बयान में कहा गया है कि इस मैच में रविचंद्रन अश्विन नहीं खेलेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Jun 2023, 3:56 PM IST

ravichandran-ashwin.jpg

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं खेलेंगे अश्विन! कोच के बयान से हड़कंप।

IND vs AUS WTC Final 2023 : भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 से 11 जून तक लंदन के केनिंगटन ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस खिताबी मुकाबले को जीतने के लिए अभ्‍यास सत्र में जमकर पसीना बहा रही हैं। मैच से पहले सभी की नजरें उन खिलाडि़यों पर हैं, जिन्‍हें प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा। इसी बीच टीम इंडिया के स्‍टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को लेकर बड़ी खबर आई है। एक बयान में कहा गया है कि इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्‍लेइंग 11 से आर अश्विन का बाहर होना तय है!


ऑस्ट्रेलिया ने उम्‍मीद जताई है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में रवींद्र जडेजा का टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल होना तय है, लेकिन आर अश्विन को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। जबकि भारत ने घरेलू बॉर्डर-गावस्कर सीरीज आर अश्विन और रवींद्र जडेजा के शानदार प्रदर्शन के दम पर ही 2-1 से जीती थी।

कोच ने दिया बयान

ऑस्ट्रेलिया टीम के अभ्‍यास सत्र से पहले सहायक कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि टीम मैनेजमेंट ने भारत के गेंदबाजी आक्रमण को लेकर काफी चर्चा की है। विटोरी ने कहा कि हम इस पर चर्चा कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि मेरे हिसाब से जडेजा खेलेंगे, क्योंकि वह शानदार बल्लेबाज भी करते हैं। चौथे गेंदबाज और ऑलराउंडर के रूप में शार्दुल ठाकुर या अश्विन में से कोई एक होगा। कुछ इसी तरह के संकेत भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी दिए हैं।

यह भी पढ़ें : WTC Final में भारत के लिए ये खिलाड़ी सबसे बड़ा खतरा

ओवल के लिए फिट नहीं अश्विन!

वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड में अब तक कुल 7 टेस्ट मैच ही खेले हैं और उनमें उनके नाम 18 विकेट हैं। हालांकि अश्विन ओवल के मैदान पर महज एक ही मैच खेले हैं। ऐसे में विटोरी का कहना है कि अश्विन शानदार गेंदबाज हैं, लेकिन ओवल की परिस्थितियां के अनुसार टीम संयोजन को देखें तो उन्हें बाहर बैठना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : WTC फाइनल से पहले भज्‍जी ने चुनी टीम इंडिया की बेस्‍ट प्लेइंग 11