WTC Final IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कुछ दिन ही बचे हैं। टीम इंडिया की पूरी स्क्वॉड इंग्लैंड पहुंच चुकी है और नेट अभ्यास में जमकर पसीना बहा रही है। सबसे बड़ी सवाल ये है कि क्या टीम इंडिया 10 साल बाद आईसीसी का खिताब जीतने में कामयाब होगी? भारत के दिग्गजों के साथ फैंस को भी इस बार टीम इंडिया से बड़ी उम्मीदें हैं। इंग्लैंड के द ओवल में यह महामुकाबला 7 जून से खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक खतरनाक बल्लेबाज से सतर्क रहना होगा, जो भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकता है। इस खिलाड़ी की वजह से ही एमएस धोनी को भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ा था।