WTC Final 2023 : टीम इंडिया के दो बल्लेबाज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई बॉलिंग अटैक को तहस-नहस कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इन दोनों खिलाडि़यों को कंगारू टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। पोंटिंग का मानना है कि ये दो खिलाड़ी अपने दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को तबाह करने का माददा रखते हैं। उन्होंने दावा किया कि डब्ल्यूटीसी के फाइनल में भारतीय टीम के इन दो खिलाडि़यों की चर्चा होगी। आइये आपको भी बताते हैं कि कंगारू टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को भारत के किन दो खिलाडि़यों के चलने का डर सता रहा है?