रिजर्व दिन की टिकटों में 5 हजार रुपए तक की कटौती
डल्ब्यूटीसी के फाइनल (WTC Final) मुकाबले में बारिश के चलते अब तक 2 दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हो पाया है। ऐसे में मजबूरन आईसीसी को रिजर्व डे का इस्तेमाल करना पड़ेगा। आईसीसी रिजर्व दिन के टिकटों की दरों में 5 हजार रुपए तक की कटौती करेगा। आईसीसी के एक सूत्र के अनुसार, 'छठे दिन यानी रिजर्व डे के टिकटों के दाम कम किए जाएंगे। यह ब्रिटेन में खेले जाने वाले टेस्ट मैचों के लिए एक प्रचलित मानक है। चूंकि टेस्ट मैच के लिए स्टेडियम में सिर्फ केवल ब्रिटेन के निवासी ही आ सकते हैं, ऐसे में आईसीसी भी उन दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा है।’ डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए टिकटों को तीन श्रेणी में रखा गया है, जिसमें 150 जीबीपी (लगभग 15,444 रुपए), 100 जीबीपी (10,296 रुपए) और 75 जीबीपी (7,722 रुपए) शामिल है। छठे दिन के खेल के लिए तय किए दाम 150 जीबीपी (10,296 रुपए), 100 जीबीपी (7,722 रुपए) और 75 जीबीपी (5,148 रुपए) हैं। हालांकि छठे दिन भी बारिश की संभावना है।