31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: मेरी मां और बहन के बारे में… वेस्टइंडीज दौरे से पहले टीम इंडिया के इस स्‍टार खिलाड़ी ने सुनाई आपबीती

IND vs WI Series : भारतीय टीम वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत करेगी। इस बार भारतीय टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। उम्‍मीद है कि इनमें से कुछ खिलाडि़यों को डेब्‍यू करने का अवसर मिल सकता है। इससे पहले एक युवा खिलाड़ी ने ग्राउंड में होने वाली स्लेजिंग को लेकर कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Jul 2023, 8:58 AM IST

yashasvi-jaiswal-recalls-when-ajinkya-rahane-sent-him-off-the-field.jpg

मेरी मां और बहन के बारे में... वेस्टइंडीज दौरे से पहले टीम इंडिया के इस स्‍टार खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज।

IND vs WI Series : भारतीय टीम वेस्‍टइंडीज के लिए रवाना हो चुकी है। जहां टीम इंडिया 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट, तीन वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच अभ्‍यास मैच खेले जाएंगे। टीम इंडिया ने आखिरी बार वेस्‍टइंडीज का दौरा 2019 में किया था और सभी फॉर्मेट के मैचों की सीरीज में जीत दर्ज की थी। इस बार भारतीय टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। उम्‍मीद है कि इनमें से कुछ खिलाडि़यों को डेब्‍यू करने का अवसर मिल सकता है। इससे पहले बीच वेस्‍टइंडीज दौरे पर शामिल एक युवा खिलाड़ी ने ग्राउंड में होने वाली स्लेजिंग को लेकर कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं।


आईपीएल 2023 के स्टार बल्‍लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। जायसवाल के टेस्‍ट डेब्‍यू की पूरी उम्‍मीद है। बता दें कि जायसवाल ने पिछले साल दलीप ट्रॉफी में आपा खो दिया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। रहाणे ने उस दौरान जायसवाल को मैदान के बाहर जाने के लिए कह दिया था।

उस घटना के विषय में जायसवाल ने द लल्लनटॉप से बात करते हुए कहा कि आक्रामकता महत्वपूर्ण है और वह मानसिक रूप से आक्रामक हैं। हालांकि मैंने उस दौरान कुछ बड़ा नहीं बोला था, लेकिन ठीक है। कुछ चीजें होती है, उस संबंध में बात करने से क्या फायदा है।

'कोई मां और बहन के बारे में बोलेगा तो...'

जब जायसवाल से स्लेजिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ऐसा सबके साथ होता है। उन्‍होंने कहा कि असल में इस बारे में किसी को पता नहीं चलता है। असल में निर्भर ये करता है किसने क्या कहा है। उन्‍होंने इस पर गुस्‍से में कहा कि कोई मेरी मां और बहन के बारे में कुछ बोलेगा तो वह थोड़े ही चुप रहेंगे।

यह भी पढ़ें : रिंकू सिंंह को टीम इंडिया में मौका मिलना तय! नीली जर्सी में आए नजर

टेस्ट में डेब्यू का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 12 से 16 जुलाई तक डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 20 से 24 जुलाई तक त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में होगा। बता दें कि वेस्‍टइंडीज के खिलाफ ये सीरीज यशस्वी जायसवाल के लिए बेहद अहम होने वाली है। उनको प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : असहनीय दर्द में भी इस खिलाड़ी ने 27 मिनट की बैटिंग, तालियों से गूंजा मैदान