
युवराज सिंह
19 सितंबर, 2007 का दिन कोई भी भारतीय क्रिकेट फैंस नहीं भूल सकता है। आज ही के दिन 15 साल पहले युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मैच में छह गेंदों में छह सिक्स लगाए थे। युवराज की ये पारी बहुत ही जबरदस्त रही थी। युवराज के इन सिक्स की बदौलत ही टीम इंडिया को जीत हासिल हुई थी। युवराज सिंह टी-20 क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। खैर हर साल इस दिन इस पल को याद किया जाता है। युवराज सिंह भी इसका जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक खास वीडियो शेयर किया। इस खास वीडियो को देखकर आपको भी मजा आएगा। ये दिल छू देने वाला वीडियो युवराज सिंह ने अपने बेटे के साथ शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर युवराज सिंह ने पोस्ट किया खास वीडियो
युवराज सिंह ने इस बार ये पारी खास अंदाज में अपने बेटे के साथ देखी और इस लम्हें को याद किया। युवराज ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें टीवी पर छह सिक्स वाला वीडियो चल रहा है और युवराज इसका मजा अपने बेटे के साथ ले रहे हैं। युवराज ने ये खास वीडियो अपने बेटे को गोद में बिठाकर देखा। युवराज ने वीडियो में खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, 15 साल बाद ये पारी देखने के लिए मुझे इससे अच्छा पार्टनर नहीं मिल सकता था। आपको बता दें युवराज के बेटे अभी सिर्फ 9 महीने के है। इस साल ही जनवरी में युवराज सिंह पिता बने थे।
यह भी पढ़ें- युवराज सिंह के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले 2 बल्लेबाज
युवराज सिंह ने लगाया था सबसे तेज अर्धशतक
दरअसल पारी के 18वें ओवर में युवराज की एंड्रयू फ्लिंटॉप से कहासुनी हो गई थी। दोनों ने इस दौरान गलत शब्दों का प्रयोग किया। इस पर युवराज सिंह गुस्सा हो गए थे। युवराज ने ये गुस्सा स्टुअर्ट ब्रॉड के ऊपर निकाला और उनके ओवर में छह सिक्स लगा दिए। युवराज का ये रूप देखकर पूरी दुनिया चौंक गई थी। ये वर्ल्ड रिकॉर्ड युवराज सिंह ने बनाया था।
युवराज सिंह ने इस दौरान जबरदस्त पारी खेली थी। उन्होंने 16 गेंदों में 58 रन बनाए थे। सात सिक्स उन्होंने अपनी इस पारी में जड़े थे। इस दौरान युवराज सिंह 12 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था और ये कारनामा करने वाले वो दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। युवराज की इस पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 18 रनों से हराया था।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने रमीज राजा को लगाई फटकार
Published on:
19 Sept 2022 03:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
