Yuzvendra Chahal: कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी कभी अपनी फिरकी से टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती थी। दोनों अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख पलट देते थे, लेकिन अब युजवेंद्र चहल जहां लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं कुलदीप यादव टीम में अपना स्थान बरकरार रखने में सफल रहे हैं। अब टीम इंडिया में अपनी वापसी और कुलदीप यादव को लेकर युजवेंद्र चहल ने बड़ा बयान दिया है।