3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेतन भुगतान विवाद के कारण खिलाड़ियों ने बोर्ड के खिलाफ छेड़ी बगावत, खतरे में पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया की सीरीज

बकाए वेतन को हासिल करने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के साथ होने वाली टी-20 सीरीज के बहिष्कार की धमकी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 5 Jun 2018, 5:03 PM IST

aus vs pak

वेतन भुगतान विवाद के कारण खिलाड़ियों ने की बोर्ड के खिलाफ छेड़ी बगावत, खतरे में पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया की सीरीज

नई दिल्ली। अपने बकाए वेतन को हासिल करने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने टी-20 सीरीज के बहिष्कार की धमकी दी है। 'ईएसपीएन क्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ियों ने अपने बोर्ड जिम्बाब्वे क्रिकेट को 25 जून तक का वक्त दिया है। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का कहना है कि अगर उन्हें बकाया वेतन नहीं दिया गया, तो वे जुलाई में आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली टी-20 सीरीज का बहिष्कार करेंगे। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के मुख्य कोच लालचंद राजपूत 10 जून को जिम्बाब्वे पहुंच सकते हैं, लेकिन उन्हें मैदान पर खिलाड़ी नहीं बल्कि खाली नेट नजर आएंगे।


नहीं मिला है पूरा वेतन
जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को बोर्ड की ओर से तीन माह का वेतन और पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाई खेली गई सीरीज की मैच फीस नहीं मिली है। ऐसे में उन्होंने आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए प्रशिक्षण लेने से भी इनकार कर दिया है। इस साल के अंत में जिम्बाब्वे पांच वनडे मैचों की सीरीज का भी आयोजन करेगा, जो पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाएगी।


बोर्ड कर रहा है सुलझाने की कोशिश
जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रवक्ता ने कहा कि बोर्ड इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, "खराब आर्थिक स्थिति के कारण बोर्ड अपने खिलाड़ियों और स्टॉफ को वेतन नहीं दे पाया है। हालांकि, यह मामला हमारी प्रथम प्राथमिकता है और इसीलिए बोर्ड इसे सुलझाने की कोशिश कर रहा है।"


कर्ज में डूबा है बोर्ड
जिम्बाब्वे क्रिकेट अभी कर्ज में डूबा हुआ है। उनके ऊपर इस समय 19 मिलियन डॉलर का कर्ज है। जिम्बाब्वे को जुलाई के महीने में ICC से पेमेंट की उम्मीद है। यह समय बहुत देर का है क्योंकि जुलाई में जिम्बाब्वे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलनी है। ऐसे में जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को जल्द से जल्द खिलाड़ियों को मनाने के लिए पैसों का इंतजाम करना होगा।