31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिम्बाब्वे को पहले वनडे में हराकर टीम इंडिया ने बनाई अनोखी स्ट्रीक, 13 मैच जीतकर रचा इतिहास

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में आसानी से हरा दिया। गेंदबाजों और बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन इस बार किया। जिम्बाब्वे के ऊपर भारत की ये 13वीं लगातार जीत थी। भारत ने एक अनोखी स्ट्रीक अब जिम्बाब्वे के खिलाफ बना दी है। जानिए भारत ने पहले किन टीमों के खिलाफ ये स्ट्रीक बनाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 18 Aug 2022, 7:20 PM IST

zimvind 13th consecutive win for india in odi format against zimbabwe

टीम इंडिया की शानदार जीत

टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच हरारे में खेला गया। टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बहुत ही आसान जीत हासिल कर ली। भारतीय टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। खैर टीम इंडिया ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी इस जीत के साथ कायम कर दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में ये भारतीय टीम की लगातार 13वीं जीत है। किसी भी टीम की इतनी लंबी विनिंग स्ट्रीक नहीं रही है। टीम इंडिया ने एक अनोखी स्ट्रीक जिम्बाब्वे के खिलाफ बना दी है। सीरीज में अभी दो मैच होने बाकि है। अगर दोनों मैच टीम इंडिया ने जीत लिए तो फिर ये विनिंग स्ट्रीक 15 पहुंच जाएगी। इसके बाद शायद ही कोई टीम इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी।


भारतीय टीम के कारनामे

टीम इंडिया ने इस बार जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया। आपको बता दें भारत ने साल 2013 से 2022 के बीच में लगातार जिम्बाब्वे के खिलाफ 13वीं जीत हासिल की है। साल 1988 से 2004 तक भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ लगातार 12 जीत हासिल की थी। 1986 से 1988 के बीच भारत ने न्यूजीलैंड को 11 बार हराया था। इसके अलावा साल 2002 से 2005 के बीच भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ही लगातार 10 मैचों में जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने इंटरनेशनल डेब्यू के 14 साल पूरे होने पर भावुक पोस्ट शेयर कर दिया संदेश



भारतीय टीम की धमाकेदार जीत

पहले वनडे में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 189 रन बनाए। जिम्बाब्वे के शुरूआती बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना पाए। पुछल्ले बल्लेबाजों ने थोड़ा बहुत रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए। दीपक चाहर ने इंजरी से वापसी के बाद अच्छी गेंदबाजी इस बार की।

जवाब में भारत ने इस लक्ष्य का आसानी से हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने 30.5 ओवर में बिना विकेट खोए 192 रन बनाए। शुभमन गिल ने 82 और शिखर धवन ने 81 रन बनाए। इन दोनों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। जिम्बाब्वे के गेंदबाज एक भी विकेट भारतीय टीम का नहीं ले पाए।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमां के ऊपर बीच मैदान मधुमक्खियों ने अचानक किया अटैक