31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार सड़क हादसों में 23 लोगों की मौत, दुनिया में सबसे ज्यादा घटनाएं भारत में

रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर साल औसतन चार लाख सड़क हादसे होते हैं, जिसमें करीब डेढ़ लाख लोगों की असमय मौत हो जाती है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 17 Oct 2018, 3:56 PM IST

road accident

चार सड़क हादसों में 23 लोगों की मौत, दुनिया में सबसे ज्यादा घटनाएं भारत में

नई दिल्ली। देश हर दिन बढ़ते सड़क हादसे गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबित भारत में हर रोज होने वाले एक हजार सड़क हादसे में करीब 400 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। पिछले दिनों आई सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर साल औसतन चार लाख सड़क हादसे होते हैं, जिसमें करीब डेढ़ लाख लोगों की असमय मौत हो जाती है। वहीं अंतरराष्ट्रीय सड़क संगठन के मुताबिक दुनियाभर में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में बारह लाख से ज्यादा लोग मारे जाते हैं। इसमें करीब बारह फीसदी हादसे केवल अपने देश में होता है,जो दुनिया में सबसे अधिक है। इसमें ज्यादातर हादसे तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी की वजह से होती हैं। वहीं बुधवार का दिन भी सड़क हादसों के नाम रहा। आंध्र,ओडिशा समेत चार राज्यों में हुए अलग अलग सड़क हादसों में कुल 23 लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए।

VIDEO: लड्डू के शौकीन निकले पीयूष गोयल, कैमरे के सामने चाटते दिखे अंगुलियां

ओडिशा दो गाड़ियों की टक्कर, 10 लोगों की मौत

पहला हादसा ओडिशा के नुआपड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर हुआ। जहां एक गाड़ी और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार देर रात नुआपड़ा के सिलादा के पास की है। पुलिस ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पिथौड़ा इलाके के श्रद्धालु वैष्णोदेवी मंदिर से पूजा करने के बाद नुआपड़ा के कोमना से वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद नुआपड़ा पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को बरामद किया। नुआपड़ा के थाना प्रभारी विवेकानंदा महंता ने कहा कि उन्होंने घटना के बारे में छत्तीसगढ़ पुलिस को सूचित कर दिया है और उनसे मृतकों के परिवारों वालों को जानकारी देने को कहा है।

#MeToo: मैं उस वक्त ऑफिस में ही थी और एमजे अकबर ने कई बार मुझे Kiss किया: तुषिता पटेल

आंध्र प्रदेश में ओवर लोड था ऑटो ट्रॉली, 6 की मौत

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में हुआ। बुधवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए। यात्री एक ऑटो ट्रॉली से यात्रा कर रहे थे, जब पेड्डाहुतूर गांव के पास उनके वाहन को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिस दौरान यह हादसा हुआ परिवार एक बच्चे के मुंडन के लिए दरगाह जा रहा था। पुलिस के मुताबिक वाहन में 21 लोग यात्रा कर रहे थे। मृतकों में तीन युवक,दो बच्चे व एक महिला शामिल हैं। घायलों को कुर्नूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को घायलों को बेहतरीन इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर, यात्रा पर मिलेगा 5 लाख का निशुल्क बीमा

मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर, 4 की मौत

मध्य प्रदेश के सतना जिले में बुधवार की सुबह देवी मंदिर दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के छह लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया। कोलगवां से मिली जानकारी के मुताबिक कोलगवां के रहने वाले एक परिवार के ये लोग सुबह लगभग पांच बजे पैदल चलकर मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे तभी बतखरा मोड़ पर ट्रक ने सभी छह लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। मृतकों के शव सड़क पर पड़े थे और उनकी पूजा सामग्री इधर-उधर बिखरी पड़ी थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

बगैर हेलमेट चला रहे थे बाइक, टक्कर में तीन युवकों की मौत

बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक टैंकर (टैंक लॉरी) ने एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक मोटर साइकिल पर सवार होकर तीन लोग जिले के हरदी गांव से दुर्गापूजा मेला देखकर वापस दीनापट्टी गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सुपौल-पिपरा मार्ग पर तिलाबे नदी के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक बेकाबू टैंक लॉरी ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिपरा के थाना प्रभारी चंद्रकांत ने कहा कि मृतकों में दीनापट्टी गांव निवासी नीतीश कुमार (23), शुभम कुमार (24) और आशुतोष कुमार (22) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद टैंकर का चालक और सह चालक फरार हो गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।