दरअसल, राशीद मालबारी 2014 में मंगलूरु कोर्ट से फरार हो गया था और वहां नेपाल के रास्ते भारत से फरार हो गया था। नेपाल में अंडरवर्ल्ड का सारा काम राशीद ही संभाल रहा था। जानकारी के अनुसार साल 2002 में बैंकाक में छोटा राजन पर जो हमला हुआ था उसमें राशीद मालबारी भी शामिल था। इस हमले में डॉन छोटा राजन को गोली तो लग गई थी, लेकिन वह घायल अवस्था में ही जान बचाकर फरार हो गया था। वहीं इस हमले में छोटा राजन का खासमखास माने जाने वाला रोहित वर्मा मारा गया था। हत्या और रंगदारी जैसे दर्जनों मुकदमों की तारीख के दौरान जब राशीद को मंगलूरु कोर्ट में पेश किया गया तो वह वहां से फरार हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा तो उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिया जारी किया गया था।