Hindi News / Crime / कॉल गर्ल लिख ट्रेन में लगा दिए एक्ट्रेस के पोस्टर, जब आने लगे फोन तो दर्ज कराई शिकायत
कॉल गर्ल लिख ट्रेन में लगा दिए एक्ट्रेस के पोस्टर, जब आने लगे फोन तो दर्ज कराई शिकायत
रेलवे स्टेशनों, लोकल ट्रेन्स और बस स्टॉप पर चिपकाए गए एक्ट्रेस के पोस्टर
पोस्टर्स में एक्ट्रेस को कथित तौर पर कॉर्ल गर्ल बताया गया
फोन करने वाले एक्ट्रेस से आपत्तिजनक भाषा में कर रहे बात
नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया की एक एक्ट्रेस को बदनाम करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोलकाता के रेलवे स्टेशनों, लोकल ट्रेन्स और बस स्टॉप पर इस एक्ट्रेस के पोस्टर चिपकाए गए हैं।
इन पोस्टर्स में न केवल एक्ट्रेस का मोबाइल नंबर लिखा है, बल्कि उनको कथित तौर पर कॉर्ल गर्ल बताया गया है। इस वाकये के बाद से एक्ट्रेस को लगातार अन नॉन कॉल्स आ रही हैं।
फोन करने वाले एक्ट्रेस से न केवल आपत्तिजनक भाषा में बात कर रहे हैं, बल्कि उनसे उनका रेट तक पूछ रहे हैं।