वहीं, बूंदी के पुलिस कप्तान ममता गुप्ता ने अभिनेत्री की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बूंदी एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पायल रोहतगी को गिरफ्तार कर अहमदाबाद से बूंदी लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पायल रोहतगी के खिलाफ पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू पर टिप्पणी के चलते आईटी एक्ट की धारा 66, 67 में केस दर्ज किया गया था।