आपको बता दें कि रविवार 15 जुलाई की रात एयरलाइंस में काम करने वाली एक एयरहोस्टेस ने अपने घर से कूद कर जान दे दी, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच करना शुरू कर दी है और लगातार इस केस में नए मोड़ सामने आ रहे हैं। पहले ये जानकारी सामने आई कि मौत से पहले अनीशिया ने मयंक को एक मैसेज किया था जिसमें उसने अपने छत से कूदने का जिक्र किया है, हालांकि पुलिस को शक है कि करीब 15 पहले आए इस मैसेज के बाद मयंक ने किसी भी तरह की सकारात्म प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। इसके अलावा अनीशिया के माता-पिता का भी मयंक के खिलाफ बयान देना मयंक की तरफ पुलिस के शक को और पुख्ता बनाता है।