30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंधविश्वास ने ले ली महिला की जान, डायन के शक में जिंदा जलाया

डायन के संदेह में 35 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर जिंदा जला डाला। स्थानीय लोगों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि महिला पर पहले भी हमला हो चुका है और उसे जादू-टोना करने से मना किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Dec 2023, 11:18 AM IST

dead_body010.jpg

अंधविश्वास ने एक बार फिर महिला की जान ले ली। असम के सोनितपुर जिले में डायन के संदेह में 35 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर जिंदा जला डाला। इस मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि महिला की हत्या इसलिए की गई थी क्योंकि आरोपियों का मानना था कि वह डायन थी।


अस्पताल ले जाते समय महिला ने तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात तेजपुर थाने के अधिकार क्षेत्र में बहबरी गांव में हुई। महिला को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। सोनितपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सुशांत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची थी।

गिरफ्तार कर लोगों से पूछताछ

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमने गांव के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने कथित तौर पर महिला को आग लगा दी थी। उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तक, हम निश्चित नहीं हो सकते हैं कि उसे डायन होने के संदेह में मार दिया गया था। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अजय संघार, धीरज भागुवार, सूरज भागुवार, पिंकू मल्हार, बैला संघार और बाबुल नागधर के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है।

जादू टोना का शक

पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए तेजपुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (टीएमसीएच) भेज दिया गया है। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी राम काति की पत्नी संगीता काति के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि संगीता पर पहले भी हमला हो चुका है और उसे जादू-टोना करने से मना किया गया था। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि वह जादू-टोना और काला जादू करती थी।

यह भी पढ़ें- 1 जनवरी 2024 से बदल जाएंगे कई नियम, सिम कार्ड और जीएसटी सहित होंगे ये बड़े बदलाव

यह भी पढ़ें- नए साल में अगर अमीर बनने का ले रहे संकल्प तो यहां समझिए धन बढ़ाने के 8 गोल्डन रूल्स