नई दिल्ली। पंजाब के बठिंडा में एक अजीब मामला सामने आया है। दुष्कर्म के जिस आरोपी को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी, वह दुष्कर्मी के खिलाफ हुए प्रदर्शन में नारेबाजी कर रहा था। जैसे ही पुलिस को इस बात की भनक लगी तो वह प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी हरकत में आ गया। आरोपी ने जैसे ही वहां भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे धर दबोचा।