अरोपी संतोष कुमार कोसरे और कुणाल उर्फ कुनाल सोनी ने स्वीकार किया कि आम लोगों को 2 से 4 हजार रुपए का लालच देकर उनके दस्तावेज लेते थे। संतोष की मदद से फर्जी तरीके से बैंक अकाउंट ओपन करा लेते थे। इन खातों के एटीएम, पासबुक अपने पास में रखते थे। इन्हीं दस्तावेजों से मोबाइल सिम भी खरीदते थे। इसे महादेव ऐप संचालित करने वालों को 40 से 50 हजार में उपलब्ध कराते थे।