वहीं, घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर पुलिस कप्तान हर किशोर राय, सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत,नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,नवादा थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंच मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान मृतक के बेटे प्रियदर्शी ने बताया कि उनके पिता शाम में सिविल कोर्ट से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी सुंदर नगर मोहल्ला स्थित मंदिर के पास दो बाइक सवारों ने उनको रोक लिया और गोली मार दी।