10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्रिपुराः बीएसएफ जवान ने की हेड कॉन्स्टेबल समेत तीन की हत्या, खुद भी दी जान

त्रिपुरा में हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है। बीएसएफ के एक जवान ने तीन साथियों को गोलियों से भून डाला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 6 May 2018, 5:32 PM IST

murder

अगरतलाः त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने सर्विस राइफल से अपने तीन सहकर्मियों की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुदकुशी कर ली। बीएसएफ का जवान कॉन्स्टेबल पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि मगुरुली सीमा चौकी पर शिशु पाल ने विवाद के बाद हेड कांस्टेबल सहित अपने तीन साथियों को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक बीएसएफ की 55वीं बटॉलियन के थे।

हेड कांस्टेबल से था विवाद
उनाकोटी जिले के पुलिस पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) ने बताया कि जवान का अपने एक सीनियर से किसी मुद्दे को लेकर विवाद था। विवाद बढ़ने पर उसने तीन लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से हेड कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायल जवानों की मौत अस्पताल में हुई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात ड्यूटी के दौरान ही उसका साथियों से झगड़ा हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने विवाद की वजह का अभी तक खुलासा नहीं किया है।

ये भी पढ़ेंः देवबंद- शादी में फायरिंग करने से रोका तो बीएसएफ जवान को मार दी गोली

तीन की मौत से सकते में हैं जवान
इस घटना के बाद कैंप में तैनात सभी बीएसएफ जवान सकते में हैं। बताया जा रहा है कि गोली की आवाज सुनते ही मौके पर कई जवान इकट्ठा हो गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक घटना घट चुकी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इसकी भी जांच हो रही है कि क्या आरोपी जवान मानसिक रुप से परेशान तो नहीं था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही असली वजह का खुलासा हो पाएगा।