11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुराड़ी केस: आज आएगी 11वें शव की पोस्टमॉटम रिपोर्ट, होगा सबसे बड़े सस्पेंस का खुलासा

नारायणी देवी की मौत कैसे हुई और परिवार के सभी 10 लोगों की मौत का क्या कारण रहा होगा ये बात आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो जाएगी!    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kiran Rautela

•

Updated: 12 Jul 2018, 9:29 AM IST

burari

बुराड़ी केस: नारायणी देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अहम, आज होगा सस्पेंस का खुलासा

नई दिल्ली। दिल्ली के सबसे बड़े रहस्यमय मौत की घटना, बुराड़ी केस में दिनों-दिन नए खुलासे होते जा रहे है। पुलिस भी हर एंगल से केस को सुलझाने में लगी हुई है। इसी क्रम में पुलिस ने बताया कि गुरुवार को भाटिया परिवार के 11वें सदस्य की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी जिससे केस से संबधित कुछ और बातें सामने आने की उम्मीद है।

इन 11 सवालों के जवाब में छिपा बुराड़ी केस की पहेली का सच

बता दें कि बुराड़ी में भाटिया परिवार की आत्‍महत्‍या करने वाले मामले में 10 शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार को ही आ गई थी। रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि सभी 10 मौतें फांसी लगने के कारण हुई हैं। क्योंकि किसी के भी शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं हैं।इससे ये तो साफ होता है कि 10 लोगों की मौत, आत्महत्या ही थी।

गुरुवार को परिवार की बुजुर्ग महिला नारायणी देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी है, जिससे केस एक नया मोड़ भी ले सकता है। नारायणी देवी की मौत को भी पुलिस कई एगलों से देख रही है। क्योंकि नारायणी देवी घर के बाकी लोगों के साथ लटकी नही थीं, उनका शव दूसरे कमरे में पड़ा मिला था। बहरहाल नारायणी देवी की मौत कैसे हुई और परिवार के सभी 10 लोगों की मौत की क्या कारण रहा होगा ये बात आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शायद साफ हो जाए या पुलिस को मामले में कोई नई लीड भी मिल सकती है।

बता दें कि दिल्ली में बुराड़ी इलाके के सन्त नगर में 30 जून की रात को एक ही परिवार के 10 लोगों के शव लटके मिले जबकि 1 बुजुर्ग महिला की लाश जमीन पर मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला के दो बेटे, दो बहुए, बेटी, नाती और चार पोती, पोती फंदे से लटके थे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के कई आला अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

लेकिन अभी भी ये पता नहीं चल पाया कि आखिर एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत एक साथ कैसे हुई। केस से जुड़ी कई ऐसी अजीबो-गरीब बातें सामने आई है, जो अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र की ओर भी इशारा कर रहे हैं।

केस में हर दिन नई-नई परतें खुल रही हैं। केस को लेकर एक चिठ्ठी भी सामने आई थी। जिसमें एक अनजान शख्स ने पुलिस को दावा किया था कि वह भाटिया परिवार को जानता है और उसने परिवार के लोगों को कराला के एक तांत्रिक के पास आते-जाते देखा था। इस अनजान शक्स ने लिखा है कि उसकी पहचान गुप्त रखी जाए। उसने बुराड़ी कांड के पीछे कराला के एक तांत्रिक का सीधा हाथ बताया है। पत्र मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम इस अंगल को लेकर भी जांच कर रही है।