दिल्ली। राजधानी में बुराड़ी के संतनगर में हुई सामुहिक मौत मामले में 6 मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मौत फंदे पर लटकने की वजह से हुई है। वहीं जानकारी मिली है कि सभी मृतकों ने अपनी आंखें दान की गई हुईं हैं। इस खुलासे ने पुलिस की जांच को नया मोड़ दे दिया है। हालांकि अभी 5 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी शेष है। बता दें कि बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों का फांसी फंदे पर लटका मिलने से देश भर में सनसनी मची है। वहीं, मृतक भाटिया परिवार के सदस्यों की व्यवहार कुशलता और भलापन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस तरह के परिवार के लोगों के साथ घटी यह घटना लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है।