18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओएलएक्स पर सस्ते माल का विज्ञापन देकर गुजरात से बुलाया फिर लूटे 15 लाख

ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर गुजरात से व्यापारी को दिल्ली बुलाकर लूटे गए 15 लाख रुपए।
2 min read
Google source verification

image

Shiwani Singh

May 03, 2018

कार का विज्ञापन देकर डेढ़ लाख की ठगी

कार का विज्ञापन देकर डेढ़ लाख की ठगी,

नई दिल्ली। ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर लूट की घटना को अंजाम देने की एक और वारदात सामने आई है। इस घटना में बदमाशों ने गुजरात के एक व्यापारी से बंदूक की नोक पर 15 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस ने इस मामले में रूपनगर नाटौली गांव के इनरान उर्फ डेंजर व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सस्ता प्लास्टिक दाना बेचने के बहाने बुलाया

एसएचओ कृष्णकांत ने जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात के राजकोट निवासी हिमांशु भाई ने ओएलएक्स पर सस्ता प्लास्टिक दाना बेचे जाने का विज्ञापन देख था, जिसके बाद उसने संबंधित लोगों से संपर्क किया। वह 10 अप्रैल को गुजरात से दिल्ली आया। आरोपियों ने उसे गुड़गांव बुलाया और वहां उसे अपनी गाड़ी में सस्ता प्लास्टिक का दाना दिखाने के बहाने नूंह ले गए।

डीडीए ने दी आवंटित फ्लैट मालिकों को सौगात, अब बढ़ाएगी घर का साइज

गन पॉइंट पर 15 लाख की लूट

बदमाशों उसे रूपनगर नाटौली थाना बहीन लेकर आए, जहां उसके साथ मारपीट की गई और गन पॉइंट पर 15 लाख रुपए लूट लिए गए।। बता दें कि इस घटना के संबंध में पहले सूचना नूंह जिले की पुलिस को दी गई थी। लेकिन पुन्हाना थाना में मुकदमा भी दर्ज किया गया, लेकिन लूट की लोकेशन बाद में हथीन उपमंडल के गांव रूपनगर नाटौली की पाई गई। इसके बाद नूंह जिला पुलिस ने इस मामले को अब पलवल जिला पुलिस को सौंप दिया है।

मामले की जांच जारी

एसएचओ कृष्णकांत ने बताया, 'अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित को बुलाकर भी पूछताछ की जाएगी। वहीं, ओएलएक्स पर डाले गए मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों को अरेस्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

डेटा लीक प्रकरण: कैम्ब्रिज एनालिटिका की घोषणा, कंपनी बंद करेगी अपने सारे काम

पहले भी घट चुकी है ऐसी घटना

बता दें कि ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर लूट की घटना को अंजाम देने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले पलवल में ही पिछले महीने महाराष्ट्र और गुजरात के दो व्यापारियों को इसी तहर बुलाकर से 15-15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी।