2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीडीए ने दी फ्लैट आवंटियों को सौगात, अब बढ़ाएगी घर का साइज

डीडीए ने एलआईजी फ्लैट्स के बेडरूम का साइज 8X8 फीट से बढ़ाकर 10X10 फीट करने का फैसला किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 3 May 2018, 11:12 AM IST

डीडीए

नई दिल्ली। अगर आपने दिल्ली विकास प्राधिकरण का फ्लैट लिया है तो आपके लिए एक अच्छी ख़बर है। दरअसल, डीडीए ने एलआईजी फ्लैट्स के बेडरूम का साइज और ज्यादा बढ़ाने का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत अब फ्लैट्स के बेडरूम का साइज 10X10 फीट यानी 100 वर्गफीट हो जाएगा। इससे पहले इसका आकार 8X8 फीट (64 वर्गफीट) था। इस संबंध में इंजीनियरिंग टीम ने रिपोर्ट दे दी है, जिसे अब वैधानिक स्वीकृति मिलना बाकी है। इसके बाद अब डीडीए इस पर कार्रवाई शुरू कर देगा।

बेडरूम को बनाया था स्टोर

बता दें कि एलआईजी फ्लैटों में पहले जो बेडरूम का साइज था उसकी वजह से बेड कमरे में लगाने के बाद जगह ही नहीं बचती थी। इस वजह से लोग बेडरूम को स्टोर रूम के तौर पर इस्तेमाल करते थे। इसी कारण साल 2014 और 2017 की स्कीम में कई लोगों ने डीडीए के फ्लैट्स को सरेंडर किया।म

डेटा लीक प्रकरण: कैम्ब्रिज एनालिटिका की घोषणा, कंपनी बंद करेगी अपने सारे काम

नहीं बिक रहा फ्लैट

बेडरूम के साइज बढ़ाने के पीछे का कारण फ्लैट्स का नहीं बिकना बताया जा रहा है। दरअसल, डीडीए के जो फ्लैट्स रोहिणी, नरेला, सिरसपुर में बने है उन्हें कोई खरीद नहीं रहा। बिक्री ना होने के बाद डीडीए ने इन फ्लैट्स के साइज बढ़ाने को लेकर इंजीनियरिंग टीम को विकल्प तलाशने को कहा था।

वेवऑफ करने करने का निर्णय

बुधवार को डीडीए ने रोहिणी, नरेला, सिरसपुर और द्वारका में पहले से ही फ्लैट्स खरीद चुके लोगों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में यह जानकारी फ्लैट्स ओनर को दी गई। वहीं, डीडीए के वाइस चेयरमैन उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बेडरूम के साइज में बढ़ोतरी के साथ-साथ बचे हुई फ्लैट्स पर 10 पर्सेंट की किश्त को वेवऑफ करने और ब्याज को छोड़ने का निर्णय भी लिया जा रहा है।

टॉयलेट के पानी से बन रही चाय-कॉफी, रेलवे की चिट्ठी में हुई पुष्टि

डीडीए की किरकिरी

गौरतलब है कि 2017 में आई डीडीए की इस स्कीम के तहत लगभग 6000 लोगों ने ये फ्लैट वापस कर दिए थे। वहीं, 2014 में भी सरेंडर करने वालों की तादाद 50 फीसदी से अधिक थी। फ्लैट्स खरीदारों के बार-बार फ्लैट्स लौटाए जाने के बाद डीडीए की काफी किरकिरी हुई थी, जिसके बाद इन फ्लैट्स को डीडीए ने 2018 की हाउसिंग स्कीम में शामिल न करने का निर्णय भी किया था।