29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा में प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने पर 350 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरियाणा पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने और पत्थरबाजी करने के आरोप में 350 अज्ञात किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
2 min read
Google source verification
हरियाणा में प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने पर 350 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरियाणा में प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने पर 350 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नई दिल्ली। हरियाणा पुलिस ( Haryana Police ) ने सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने और पत्थरबाजी करने के आरोप में 350 अज्ञात किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते हिसार में एक कोविड हॉस्पिटल ( Covid Hospital ) का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ( Haryana CM Manohar Lal Khattar ) के खिलाफ कुछ किसानों के विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी और वो बैरीकेड तोड़ते हुए कार्यक्रम स्थल के करीब पहुंच गए थे, जिसको देखते हुए पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज करना पड़ा था।

कोरोना महामारी के बीच CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, 50 हजार की मदद, 2500 पेंशन और न जानें क्या-क्या?

पुलिस के अनुसार इस मामले में मुकदमा अर्बन एस्टेट पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के खिलाफ यह मुकदमा आईपीसी की धारा 147 (दंगा), 148 (दंगा और जानलेवा हथियारों से हमला), 188 (सरकारी काम में बाधा डालने), 307 (जानलेवा हमला), 353 (ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी पर हमला करने) की धाराओं में दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस और किसानों के बीच हुए इस टकराव में पांच महिला अधिकारियों समेत 20 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का सहारा लेना पड़ा था।

कोरोना वायरस की तीसरी लहर का खतरा बढ़ा, CM केेजरीवाल नेे केंद्र को सुझाया बचाव का यह उपाय

भाजपा-जेजेपी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन

आपको बता दें कि किसानों कृषि कानूनों के विरोध में पिछले साल नवंबर से भाजपा-जेजेपी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हरियाणा, पंजाब और वेस्ट यूपी के कई किसान संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाल रखा है। किसानों की मांग है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले, लेकिन सरकार ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया है। हालांकि सरकार ने कानूनों में यथा आवश्यक संशोधन करने की बात जरूरी कही है, लेकिन किसान इतने पर तैयार नहीं हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग