सीएम केजरीवाल ने कहा कि जिनके घरों में कोरोना की वजह से कमाने वाला शख्स नहीं रहा, उनको पेंशन देने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि पति की मौत की स्थिति में पत्नी को, पत्नी की मौत की स्थिति में पति को और किसी अविवाहित की मौत की स्थिति में उसके माता-पिता को ये पेंशन मिलेगी। जबकि कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 72 लाख राशन कार्ड धारकों को इस महीने से ही मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा।