1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Murder: घर का काम न करने पर सास को उतारा मौत के घाट, फरार बहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG Murder: बिलासपुर जिले में घर का काम न करने पर बहू ने अपनी सास को इतना मारा कि सिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
CG Crime

CG Murder: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में घर का काम न करने पर बहू ने अपनी सास को इतना मारा कि सिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चार महीने बाद आखिरकार फरार बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे घकेल दिया है।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: प्रदर्शन के बाद हरकत में आई पुलिस, श्रमिक नेता पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार…

CG Murder: इलाज के दौरान हो गई मौत

CG Murder: मिली जानकारी के अनुसार सीपत निवासी ईश्वर वर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 मई को सुबह करीब 7 बजे उसकी बहू प्रीति वर्मा ने सास यानी उसकी पत्नी राजकुमारी वर्मा को घर का काम नहीं करने का अरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। वह छोड़ने की विनती करती रही, पर बहू नहीं मानी और इतना मारा कि सास बेहोश हो गई। घायल हालत में उसे सिम्स में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 22 मई को उसकी मौत हो गई।

पीएम रिपोर्ट में गहरी चोट की बात आई सामने

रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट से गहरी चोट की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने आरोपी बहू की तलाश शुरू की। आखिरकार पुलिस ने आरोपी बहू प्रीति वर्मा पति स्व.कृष्णा वर्मा 30 वर्ष निवासी बाजारपारा सीपत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग