Fake PMO Officer Kiran Patel Row: किरन पटेल याद है आपको... वही जो कुछ दिनों पहले जम्मू कश्मीर में फर्जी PMO अधिकारी बनकर VIP सुविधाएं हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। जी हां, वही गुजराती ठग जिसने चार महीने तक कश्मीर प्रशासन के साथ-साथ घाटी में तैनात जवानों को भी 'बेवकूफ' बनाया, अब वो पुलिस के शिकंजे में है। लेकिन अभी हम उस गुजराती ठग की चर्चा क्यों कर रहे हैं? किरेन पटेल की चर्चा अभी इसलिए शुरू हुई क्योंकि अब इस ठग की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। खुद को पीएमओ का अधिकारी बताने वाले किरेन पटेल की पत्नी मालिनी पटेल को मंगलवार को अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। मालिनी पटेल पर भी ठगी का मामला है। मालिनी पटेल को भरूच जिले से एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया।