बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर को ही जब लोगों ने कुलदीप साहू का घर जलाया था, उस दौरान सूरजपुर थाने में पदस्थ आरक्षक प्रदीप साहू ने हत्याकांड के सहयोगी आरोपी सूरज साहू की मदद से कुलदीप की मां से घर में रखे 2 लाख रुपए निकलवाए थे। इसकी जानकारी भी आरक्षक ने अपने उच्चाधिकारियों को नहीं दी थी। यह घोर लापरवाही वाला कृत्य है।