राहुल हर रोज घर के पास बने पार्क में सुबह के वक्त टहलने के लिए जाता था, बुधवार को भी गया। इसी बीच पार्क में तीन से चार बदमाशों ने उसे घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी, इनमें से चार गोलियां राहुल को जा लगीं। राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।