सुनंदा 17 जनवरी 2014 को राजधानी दिल्ली के एक होटल में मृत पाई गई थीं। करीब साढ़े चार साल से यह मामला अदालत में चल रहा है। इसके बाद उनसे कई बार पूछताछ हो चुकी है। पुलिस ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की। इस मामले में थरूर के घरेलू नौकर नारायण सिंह को भी गवाह बनाया गया है। दिल्ली पुलिस ने 01 जनवरी 2015 को आईपीसी की धारा 302 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, हालांकि थरूर को इस मामले में अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।