पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को दो बदमाशों के कोटला मुबारक के आस-पास होने की सूचना मिली थी। पुलिस से खुदको घिरा देखकर ये बदमाशों ने भागना शुरू किया। पीछा करती हुई पुलिस ने इन बदमाशों को एम्स के गेट नंबर दो के पास घेर लिया। खुदको घिरता देख इन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।