दिल्ली पुलिस की टॉप-टेन वॉन्टेड लिस्ट में भी गोगी हाल-फिलहाल सबसे महंगा बदमाश था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एसीपी स्तर के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "वर्ष 2018 में दिल्ली के बुराड़ी में हुई गैंगवार और शूटआउट में भी गोगी गैंग ही शामिल था। उस गैंगवार में कुख्यात टिल्लू और गोगी गैंग आमने-सामने आ गए थे। उस शूटआउट में तीन लोग मारे गए थे, जबकि पांच लोग गोली लगने से जख्मी हुए थे।"