अग्निशमन विभाग के मुताबिक शाम 6.05 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गई थी। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आग में झुलसे लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जबकि हादसे में मरने वालों की पहचान सोमवती (57), किरण (60) और कामतादेवी (75) के रूप में की गई है। वहीं, घायल लोगों में अक्षित (15), वामशिखा (14), ईना (27) और लाजवंती (68) का उपचार कराया जा रहा है।