डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रेप और हत्या के मामले में उम्र की सजा काट रहा बाबा सुबह-सुबह जेल से बाहर आ गया है। दरअसल रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को शुक्रवार सुबह-सुबह जेल से बाहर निकाला गया है। गुरमीत को बाहर निकालने की वजह उसको मिली पैरोल है। गुरमीत राम रहीम को जेल विभाग की ओर से पैरोल दी गई है। शुक्रवार सुबह रामरहीम जेल से बाहर लाया गया है और भारी सुऱक्षा के बीच राम रहीम को जेल से निकाला गया है। बताया जा रहा है कि राम रहीम को एक महीने की पैरोल दी गई है, अगले एक महीने तक डेरा प्रमुख जेल से बाहर ही रहेगा।