नई दिल्ली। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ( AMU ) में पिछले साल 12 दिसंबर को नागरिकता संशोधन अधिनियम ( CAA ) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण देने पर गोरखपुर के डॉ. कफील ( Kafeel Khan) को उत्तर प्रदेश पुलिस ( UP Police ) ने बुधवार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ 13 दिसंबर को भारतीय दंड संहिता ( Indian Penal Code ) की धारा 153-ए (धार्मिक आधार पर विभिन्न समुदायों में दुश्मनी को बढ़ाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।