कुशीनगर. भड़काऊ भाषण देने के मामले में रामकोला विधानसभा सीट से पूर्व भाजपा विधायक अतुल सिंह को पांच साल की सजा सुनाई गई है। अतुल सिंह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मोहन मुंडेरा कांड में अभियुक्त थे। अतुल सिंह वर्तमान में गौ सेवा समिति के उपाध्यक्ष भी हैं।
कुशीनगर ज़िले में साल 2002 में मोहन मुंडेरा कांड हुआ था, जिसमें एक लड़की के साथ कथित बलात्कार की घटना को मुद्दा बनाकर गांव के 47 अल्पसंख्यकों के घर में आग लगा दी गई थी । इस घटना को लेकर जमकर हंगामा मचा था ।