25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व सीएम भूपेश के मां के नाम से बने पार्क में बिजली चोरी और कैंटीन संचालन

डौंडीलोहारा ब्लॉक के जेवरतला विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम भरदा (ट) में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मां के नाम पर स्थापित बिंदेश्वरी पार्क में राजस्व व विद्युत विभाग, पुलिस ने दबिश दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Chandra Kishor Deshmukh

•

Updated: 31 Jul 2025, 11:59 PM IST

Electricity theft : डौंडीलोहारा ब्लॉक के जेवरतला विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम भरदा (ट) में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मां के नाम पर स्थापित बिंदेश्वरी पार्क में राजस्व व विद्युत विभाग, पुलिस ने दबिश दी है। पार्क में बनी कैंटीन और बिजली चोरी की सूचना पर कार्रवाई की गई। गुरुवार सुबह राजस्व विभाग ने पार्क को सील कर दिया है।

कांग्रेस नेता राजेश साहू के खिलाफ की जा रही कार्रवाई

विद्युत लाइन से डायरेक्ट हुकिंग कर थ्री फेस सप्लाई का उपयोग पाए जाने पर विद्युत आपूर्ति बंद कर 659 एमएम का चार कोर काला केबल, 50 मीटर वायर और अन्य उपकरण जब्त किए गए। निरीक्षण के दौरान 14,860 वॉट विद्युत भार पाया गया। बिंदेश्वरी पार्क और कैंटीन संचालक कांग्रेस नेता राजेश साहू के खिलाफ विद्युत कंपनी के अधिनियम की धारा 135 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :

धर्मांतरण और अवैध प्रार्थना सभा के विरोध में हिंदू संगठनों ने निकाली आक्रोश रैली

पूर्व सीएम ने पार्क का किया था लोकार्पण

दो साल पहले 10 जुलाई 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी स्व. माता बिंदेश्वरी बघेल पार्क का लोकार्पण किया था। उन्होंने मां बिंदेश्वरी बघेल की प्रतिमा का अनावरण भी किया था। दो साल से यहां बिजली की चोरी कर और कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। इसकी शिकायत पर डौंडीलोहारा एसडीएम, तहसीलदार, देवरी थाना प्रभारी, बिजली विभाग के ईई, जेई और एई ने सयुंक्त कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें :

दुर्ग-राजहरा ट्रेन में शराब के नशे में होती है गाली-गलौज, चाकू भी लहराया

पार्क पंचायत को हैंडओवर करना था

मां बिंदेश्वरी पार्क पूर्ण होने के बाद विधिवत ग्राम पंचायत को हैंडओवर करना था। विद्युत मीटर लगाकर बिजली सप्लाई की जानी थी। यह नहीं किया गया। ग्राम पंचायत को राजस्व की क्षति हुई है।