नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी बच्चियों और महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। ताजा मामला दिल्ली में रोहिणी के ईएसआई अस्पताल में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है बच्ची इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थी। रेप का आरोप अस्पताल के एक सफाई कर्मचारी पर लगा है। बता दें कि फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।