नई दिल्ली: महाराष्ट्र के धुले जिले में बच्चा चोरी के शक में पांच लोगों को पीट पीटकर हत्या कर दी गई । बताया जा रहा है कि धुले जिले में साकरी तहसील के रेनपाड़ा गांव में 5 अजनबी लोग संदिग्ध हालत में गांव में घूम रहे थे। गांव वालों ने बच्चा चोरी के शक में सभी को पकड़ लिया और पहले ईंट-पत्थर से मारना शुरू किया और फिर कमरे बंद कर बेरहमी से पीटाई की। बेदम पिटाई से पांचों लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्चा चोरी के शक में पांच लोगों की हत्या की गई , उनमें से एक मृतक सोलापुर जिले के मंगलवेधा कस्बे का रहनेवाला था।