घटना को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए रविकांत ने बताया कि महक शाम करीब साढ़े छह बजे घर लौटी थी। काम निपटाने के बाद रात को 11.30 के आसपास महक खाना खाकर सोने चली गई थी। इस बीच महक ने रात करीब दो बजे उससे पीने के लिए पानी मांगी, जिसे पीकर वह फिर से सो गई। रविकांत के अनुसार अगले दिन शनिवार को महक देर तक सोकर नहीं उठी तो उसको जगाने का प्रयास किया गया। लेकिन जैसे ही उन्होंने महक को उठाना चाहा तो उसका शरीर ठंडा था। तभी महक को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।