3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले फेसबुक पर बॉयफ्रेंड के साथ की वीडियो चैटिंग फिर लगाई फांसी

12 वीं में पढ़ने वाली छात्रा नेे अपने बॉयफ्रेंड के साथ फेसबुक पर वीडियो चैटिंग के बाद आत्महत्या की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 12 Jun 2018, 3:11 PM IST

facbook

पहले फेसबुक पर बॉयफ्रेंड के साथ की वीडियो चैटिंग फिर लगाई फांसी

नई दिल्ली। एक तरफ जहां फेसबुक अंजान लोगों से दोस्ती करने और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक अच्छा साधना है तो वहीं दूसरी तरह इससे जुड़ी कई सनसनी खेज घटनाएं सुनने में आती रहती हैं। एक ऐसा ही मामला पश्चिम बंगाल से सामने आया है, जहां 12 वीं में पढ़ने वाली छात्रा नेे अपने बॉयफ्रेंड के साथ फेसबुक पर वीडियो चैटिंग के बाद आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें-दिल्ली: मशहुर शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज पर युवती ने लगाया रेप का आरोप

पिता ने बॉयफ्रेंड को बताया दोषी

बता दें कि मृतका की पहचान मौसमी मिस्त्री के रूप में हुई है जो पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना जिले में रहती थी। मौसमी ने रविवार सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मृतका के पिता दीपक मिस्त्री ने बेटी की मौत के लिए उसके बॉयफ्रेंड को जिम्मेदार बताया है। पिता ने बताया कि मौसमी के कमरे से मोबाइल मिला है। पिता के मुताबिक, 'मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी बेटी ने सोशल मीडिया के जरिए सोनारपुर के युवक से लंबी बातचीत की थी।'

आत्महत्या से पहले फेसबुक पर वीडियो चैटिंग

उन्होंने आगे बताया कि हमें हाल ही में पता चला था कि उनकी बेटी का इस युवक के बीच दोस्ती है। दोनों की दोस्ती काफी आगे बढ़ चुकी थी और दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। मृतका के पिता ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि मेरी बेटी इसी युवक से चैटिंग कर रही थी। उसकी मौत के लिए भी यही युवक जिम्मेदार है।

फोन पर बात करने के बाद काफी परेशान थी बेटी

वहीं, मृतका की मां संपा मिस्त्री ने बताया कि शनिवार दोपहर से ही उनकी बेटी मोबाइल पर कई कॉल आ रहे थे। मौसम उन कॉल रिसीव कर रही थी लेकिन मैंने ध्यान दिया कि वह किसी से बात करने के बाद काफी परेशान हो जा रही थी। कई फोन कॉल अटेंड करने के बाद वह घर से बाहर चली गई। जब वह शाम को घर वापस आई तभी मैं उस समय कुछ काम से बाहर जा रही थी। मैंने उससे कुछ पूछा नहीं बस कुछ खाने की बात कह कर चली गई।

यह भी पढ़ें-video: फिर फंसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कपिल मिश्रा ने लगाए अब ये आरोप

पंखे से लटकी मिली लाश

पिता दीपक ने बताया कि शनिवार को हम साब खाना खा कर सो गए, लेकिन रविवार सुबह मौसमी ने दरवाजा नहीं खोला। मुझे लगा शायद वह सो रही होगी, लेकिन 11 बजे तक भी कमरा नहीं खुला तो मुझे शक हुआ मैंने पहले उसे फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठा। दरवाजा भी खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर मैंने खिड़की से झांका तो हैरान रह गया, उसकी बॉडी पंखे से लटक रही थी। मौैके पर पहुंची पुलिस ने मौसमी के दोनों फोन ले लिए हैं। घर वालों ने एक शख्स के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई जिसके साथ उनकी बेटी के कथित रूप से संबंध थे।