पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने उसकी सास और पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, घरेलू हिंसा और मारपीट करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस इस मामले में सच्चाई का पता लगाने का प्रयास कर रही है।