आपको बता दें कि पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने तस्करी से निपटने के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाकर राज्य को नशा मुक्त बनाने का एलान किया था। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू से बातचीत के बाद मीडिया को बताया कि पुलिस को छोटे तस्करों के अलावा बड़े तस्करों को भी निशाना बनाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्त और भांग की खेती को नष्ट करने और मादक पदार्थों के तस्करों की संपत्तियों को कुर्क करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। 1 जनवरी, 2020 से 30 अप्रैल, 2021 तक 2,909 लोगों की गिरफ्तारी के साथ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कुल 2,126 मामले दर्ज किए गए।