राजेश तोपे बताया कि चूंकि पुणे में कोरोना मामलों की संख्या में कमी आई है, इसलिए आज प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानों को शनिवार और रविवार को छूट दी जा सकती है।'' उन्होंने कहा, ''यहां तक कि राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने भी उन पर वीकेंड के प्रतिबंध हटाने पर जोर दिया। इसलिए आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में आने वाली दुकानों को सप्ताहांत के दौरान सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संचालित करने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है।"