आपको बता दें कि ईटानगर राजधानी क्षेत्र, तवांग, लोअर सुबनसिरी, नामसाई, ऊपरी सुबनसिरी, लोहित और अंजॉ जिलों में लॉकडाउन 31 मई को समाप्त होना था। लेकिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू के नेतृत्व में स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति को लेकर हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद सीएम खांडू ने ट्वीट कर बताया कि अरुणाचल प्रदेश को अभी कोरोना वायरस के प्रकोप से बाहर आने में थोड़ा समय लगेगा, लिहाजा इसके लिए पूरी सर्तकता और सख्ती का पालन किया जाना जरूरी है।