सैय्यद सलाउद्दीन के मिशन को अंजाम देने आएं है आतंकी
सूत्रों के मुताबिक जो चार आतंकी फोटो में हाईटेक हथियारों के साथ दिख रहे हैं, उन्हें अगस्त के अंत में नियंत्रण रेखा के पुंछ सेक्टर के पास देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि जब पाकिस्तान ने एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया था, उसी दौरान आतंकियों का यह दल घुसपैठ करने में कामयाब रहा। आतंकियों का दल गुज्जर बक्करवालों के समूह के साथ पीर पंजाल इलाके में पहुंचा। इस आतंकी दल का कमांडर अब्दुल्ला बताया जा रहा है जोकि हिजबुल मुजाहिद्दीन से संबंध रखता है। अब्दुल्ला को पाकिस्तान में कई बार सैय्यद सलाउद्दीन के साथ देखा गया है। सूत्रों के मुताबिक सैय्यद सलाउद्दीन 12 अगस्त को पीओके आया था। उस दौरान सलाउद्दीन ने इस दल से मुलाकात की थी। सैन्य सूत्रों के मुताबिक ये दल किसी घातक मिशन को अंजाम देने के लिए कश्मीर घाटी में दाखिल हुआ है।